महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया "इमेडिक्स" की फ्रेंचाइजी का उद्घाटन

 

बेतिया : महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सोमवार को जिला के प्रख्यात चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार चौधरी के साथ नगर के सुप्रिया रोड में "इमेडिक्स" की फ्रेंचाइजी का उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि संपूर्ण देश के साथ दुनिया भर में भरोसेमंद कंपनियों की ब्रांडेड दवाओं के कारोबारी प्रतिष्ठान "इमेडिक्स" की फ्रेंचाइजी बेतिया में खुलना स्वागत योग्य है। क्योंकि यह देशव्यापी प्रतिष्ठान स्वास्थ्य सेवा और दवा व्यापार का एक प्रभावी संयोजन प्रदान करता है। इसकी शाखा बेतिया नगर निगम क्षेत्र की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
 महापौर ने बताया कि यह समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ उद्यमियों को सुरक्षित और लाभकारी व्यवसाय का अवसर के साथ इससे जुड़ने वाले युवाओं को रोजगार प्रदान करता है। इसलिए संपूर्ण शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रतिष्ठान की उपयोगिता अधिक है।क्योंकि यहां केवल ब्रांडेड और भरोसेमंद कंपनियों से ही दवाएं दी जाती हैं, जिससे दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है।

 यह स्मार्ट फार्मेसी विशेष रूप से कस्बों और गांवों में भी न्यूनतम समय सीमा में दवाएं पहुंचाने की सुव्यवस्थित सुविधा प्रदान करेगी।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि हमको दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार "इमेडिमिक्स स्टोर" दोहरा मॉडल के रूप में अपने ग्राहकों को फिजिकल अर्थात स्टोर पर जाकर और ऐप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग पर ऑन स्पॉट डिलीवरी के माध्यम से से भी दवाएं खरीदने की सुविधा प्रदान करती है।वही  फ्रेंचाइजी के संचालक अरुण कुमार ने बताया कि हमारा प्रतिष्ठान केवल ब्रांडेड दवाओं की बिक्री करता है वह भी 20 फीसदी के डिस्काउंट पर।

Post a Comment

0 Comments