रक्सौल : पूर्वी चंपारण सीमा वाली शहर रक्सौल व बीरगंज के संयुक्त तत्वाधान में मानवता की सेवा हेतु 21 फरवरी, शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से मैत्री पुल (कस्टम हाउस के समीप) एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं लायंस क्लब
ऑफ बीरगंज क्यूरेटिव के संयुक्त तत्वावधान में सफल आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए बीरगंज मेयर राजेश मान सिंह ने बताया कि भारत नेपाल मैत्री पुल पर रक्सौल व बीरगंज के लायंस कल्ब के संयुक्त आयोजन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया है।इसके लिए मैं सभी सहभागी सदस्यों को धन्यवाद देता हूँ। खास तौर से बताना चाहता हूँ कि नेपाल के तरफ से जो मैत्री पुल के संदर्यीकरण करने का जो काम किया गया है। इसे निरंतर रूप से आगे भी कायम रखना है। इस कार्य को और बेहतर करने के लिए बीरगंज रक्सौल की जनता के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों की भी सहभागिता अहम है। वहीं रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रक्सौल व बीरगंज के इस ऐतिहासिक निर्णय को मेरा सलाम है।
जो इस तरह का आयोजन किया। आप सभी लोगों से अपील है कि रक्तदान से बीमार लोगों की जान बचाया जा सकता हैं। इसलिए आप सभी लोगों से आग्रह है कि अपने स्वास्थ्य के मद्देनजर छ: महीने पर रक्तदान अवश्य करें।लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से “बेटी-रोटी” का आत्मीय संबंध चला आ रहा है। इस संयुक्त रक्तदान शिविर के माध्यम से अब दोनों देशों के नागरिकों के बीच रक्त का रिश्ता भी जुड़ गया, जो आपसी भाईचारे और मानवीय एकता का प्रतीक बना। रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने इस रक्तदान शिविर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं आगे भी ऐसे प्रयास जो भारत नेपाल के सम्बन्धों को मजबूती प्रदान करते हों,करते रहने का आह्वाहन किया।बीरगंज के
सीडीओ भोला दहाल ने भी मुक्त कंठ से कार्यक्रम की सराहना की। वहीं ग्रीन सिटी, बीरगंज के जयप्रकाश खेतान ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे भारत-नेपाल मैत्री का सशक्त उदाहरण बताया। वहीं, लायंस क्लब क्यूरेटिव, बीरगंज के अध्यक्ष लायन डॉ. नीरज सिंह ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की।पूर्व अंतराष्ट्रीय निदेशक लायन संजय खेतान,पूर्व जिलापाल लायन आर पी खेतान,पूर्व जिलापाल लायन रमेश अग्रवाल,पूर्व जिलापाल लायन डी एन अग्रवाल ने भी सफल रक्तदान कार्यक्रम की सराहना की।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन ने संयुक्त रूप से कहा कि “रक्तदान महादान है।
रक्तदान कर हम असामयिक मृत्यु को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। मौके पर उपस्थित भारतीय सीमा पर तैनात एस एस बी के जावानों ने भी उत्साह दिखाते हुए रक्तदान किया।मौके पर ”नेपाल सशस्त्र प्रहरी, बीरगंज के अधीक्षक मोहन क्षेत्री, उपाधीक्षक विकास अधिकारी, सुष्मिता यादव (ग्रीन सिटी), अवर निबंधक रक्सौल आशीष अग्रवाल,लायन अमित कुमार,लायन गणेश धानोठिया, जोनल चेयरपर्सन लायन शम्भू प्रसाद चौरसिया, लायन नारायण रूंगटा, लायन पंकज बर्णवाल, लायन हरीश खत्री एवं लायन विजय महतो बीरगंज लायन नरोतम पाण्डेय, लायन पिया सिंह,लायन प्रभात आनंद सिंह,काली सेना प्रमुख पार्वती तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने भारत एवं नेपाल के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से उनके बढ़ चढ़ के भाग लेने के लिए धन्यवाद किया एवं इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने से भारत–नेपाल मैत्री सम्बन्धों को नया आयाम देने के लिए आभार प्रकट किया।भारत एवं नेपाल के प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया की भी उपस्थिति रही।


0 Comments