कौन बनेगा सुपरस्टार कार्यक्रम की हुई शुरुआत


पटना : आज 6 अप्रैल को सुंदरम विवाह भवन और गेस्ट हाउस बेतिया में एक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नाम है "कौन बनेगा सुपरस्टार" । दरअसल इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बेतिया के आसपास के सभी जिलों के गांव-गांव, एवं बस्तियों से निकाल कर छोटे-बड़े कलाकार को चुनकर उन्हे सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग के माध्यम में करियर बनवाने में मदद करना है। इस कार्यक्रम को "एनडीटीवी भारत और बढ़ता भारत न्यूज़" के बैनर तले आयोजित किया गया। दोनों चैनलों के स्वामी धर्मेंद्र तिवारी एवं आलोक सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पिछले कई बार चंपारण में किया गया। 

लेकिन इसके बावजूद उपर्युक्त अभ्यर्थियों को उचित प्लेटफार्म नहीं मिल सका। आगे धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि हमलोगों द्वारा किए जा रहे प्रयास से इस प्रोग्राम के जरिए कलाकार को चयनित होकर हिंदी भोजपुरी सहित सभी सिनेमा जगत में अपने करियर बनाने का अवसर मिलेगा। मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, आलोक सिंह राजपूत, अधिवक्ता आदर्श कुमार (गोल्डी जी) अनिल बाबा पाठक, मदन प्रसाद , अरविंद लाल यादव, करन कश्यप, अंबुज अनुपम , अंशिका किरण और निकेश कुमार, के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments