अधेड़ महिला को लोगों ने शक के आधार पर पकड़ा, नशीली गोलियां बरामद


सारण : जिला भर में बच्चा चोर गिरोह के सक्रियता की चर्चा खुब हो रही है कि इसी 
 बीच परसा थाना क्षेत्र की  छपरा गाव के में भारी हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में एक वृद्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
पुलिस ने महिला से पूछताछ और जांच करते हुए उसके पास से नींद की गोलियां भी बरामद की हैं। जिससे क्षेत्र में दहशत और बढ़ गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 55 से 60 वर्ष की दो महिलाएं, जो फूल शर्ट पहने हुए थीं। गांव में संदिग्ध अवस्था में घूम रही थीं। 
ग्रामीणों को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी अनुसार बता दें कि पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं की भाषा स्थानीय लोगों को समझ में नहीं आ रही थी। जब ग्रामीणों ने कड़ाई से सवाल पूछे और पिटाई की चेतावनी दी, तो एक महिला मौके से भागने में सफल रही। जबकि दूसरी को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही परसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई । 
महिला के तलाशी के दौरान महिला के पास से नींद की गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में महिला अपने घर या पहचान के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस आगे पूरी सख्ती के साथ पूछताछ कर मामले की खुलासे करने में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments