पटना : आज सुधारवादी पार्टी की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पार्टी के सभी स्तरों के पदाधिकारियों के कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिसके लिए पार्टी संविधान के अनुसार सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। सदस्यता के बाद पार्टी पदाधिकारियों के लिए चुनाव प्रकृया होगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए 2 पदाधिकारी मनोनित किए गए है।
आगे उन्होंने कहा कि अगामी 01 फरवरी से सु.पा. की सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। यह लगातार 28 फरवरी तक चलेगा । सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों के चुनाव की प्रकृया शुरू होगी। पूरे बिहार में पंचायत, प्रखण्ड, एवं जिला स्तर के लिए निवार्चन हेतु नामांकन पत्र 01 मार्च से 05 मार्च 2025 तक दाखिल किया जाएगा। नामांकन के बाद नाम वापसी एवं छटनी की प्रकृया 08 मार्च तक होगी।
10 मार्च को उपरोक्त सभी स्तरीय निर्वाचन को सम्पन्न कर उसी दिन मतगणना की प्रकृया पूरी की जाएगी । आगे उन्होने बताया कि सदस्यता ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों तरीकों से लिया जा सकता है। इस बैठक में पार्टी के कई नेताओं ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी रिंकू कुमार राव ने इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ देवेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार राव, प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी) रिंकू कुमार राव, प्रदेश अध्यक्ष (महिला) प्रियंका राव, हिमांशु कुमार, चंदेश्वर कुमार के साथ कई अन्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेतागण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ