HIV District Bihar
इस जिला में मौजूदा वित्तीय वर्ष की बात करें, तो 26 गर्भवती महिलाएं, तीन बर्थ जेंडर एचआईवी पॉजिटिव के साथ कुल 283 सामान्य महिला/पुरुष पाए गए है। इस एक जिला में अभी वर्तमान में कुल 3 हजार 100 एड्स पीड़ित मरीज जीवित है। उन सभी पॉजिटिव मरीजों की इलाज एआरटी सेंटर द्वारा किया जा रहा है। उन सभी को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है।
यहां मैं बात कर रहा हूं, जिला गोपालगंज की। जिला गोपालगंज में प्रति माह एचआईवी पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला के सदर अस्पताल में एआरटी केंद्र की काउंसलर पूनम कुमारी ने बताया है, कि हर साल इस जिले में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ने से चिकित्सक भी टेंशन में है।
हालांकि काउंसलर ने बताया कि केंद्र पर फ्री में जांच की व्यवस्था है। ट्रैकर एवं हाई रिस्क वालों की लगातार जांच की जाती है। वहीं इस बात का भी ख्याल रखा जाता है, कि जो पॉजिटिव है, उनके सेक्स पार्टनर और उससे जुड़े लोगों व उनके बच्चों की जांच की जाए।
विगत साल 2023-24 में सदर अस्पताल के एआरटी सेंटर में अब तक कुल 16 हजार 647 महिला एवं पुरुष की जांच की गई है। जिनमें से 313 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कुल 11 हजार 980 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें से 27 गर्भवती महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव मिली। वहीं इससे पहले 2022-23 में 10 हजार 279 की जांच में कुल 279 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।
0 टिप्पणियाँ