Yogapatti me Bolero Chori. दरवाजे पर गैरेज से चोरों ने चार चक्का गाड़ी उठाया


योगापट्टी : बिहार में चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दरवाजे से भी चार चक्का गाड़ियां चोरी हो जा रही है। पहले चोर मोटरसाइकिल और साइकिल पर ही अपना हाथ फिरते थे, लेकिन वर्तमान चल रही सरकार की पुलिस प्रशासन का डर चोरों के मन से निकल चुका है। हाल ही में एक चोरी ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

                        दरअसल योगापट्टी थाना क्षेत्र का एक गांव है बगही। जहां अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर बने गैरेज से बलोरो चोरी कर लिया है। चोरी के बाद पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई गई है, कि चोरों को पकड़कर बोलेरो बरामद किया जाए और चोरों को सजा दी जाय। 

                         मामले में बताना चाहते हैं कि पीड़ित बोलेरो गाड़ी का मालिक ने आवेदन में बताया है, कि उनका गांव बगही है। वह जान वितरण का दुकान चलाते हैं। पीड़ित का नाम रामाधार महतो है। वह बताते हैं कि सोमवार की देर रात चोरों ने उनके दरवाजे पर बना गारेज से बलोरो की चोरी कर ली है। 

                             bolero चोरी होने के बाद पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में है। लोग कह रहे हैं कि जब दरवाजे पर बनें गारेज से गाड़ी चोरी हो रही है, तो इस बार का अंदाजा लगाया जा सकता है चोरों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है। इस मामले में योगापट्टी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर में बताया कि पीड़ित के आवेदन पर आगे की कार्रवाई हो रही है, बहुत ही जल्द चोर गिरफ्त में होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ