मुजफ्फरपुर : मामला मिठनपुरा थाने का है। जहां पुलिस ने इस वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने रामबाग एफसीआई गोदाम के पीछे से 3 दिन पहले ट्रॉली बैग में तीन वर्षीय बच्ची मिस्टी का शव बरामद किया था। सिटी एसपी ने मामले को बड़ी गंभीरता से लिया। एसपी ने इसकी जांच एसआईटी से शुरू कर दी।
जांच के दौरान जब आरोपित काजल कुमारी, जो बच्ची की मां है उसे गिरफ्तार किया गया, तो सारी गुत्थी सुलझ गई। पुलिसिया पूछताछ में आरोपित महिला काजल कुमारी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बच्ची के पिता के आवेदन पर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल बच्ची की हत्या उसकी मां काजल कुमारी ने ही किया था। काजल का रामपुर हरि के एक युवक से बीते एक वर्षों से प्रेम मौसम चल रहा था। इंस्टाग्राम पर दोनों की जान पहचान हुई। इसके बाद फोन द्वारा बातचीत शुरु हुई। दोनों में काफी गहरी सम्बन्ध हो गई। इसके बाद बात शादी तक पहुंच गए। शादी की बात आते ही युवक ने यह शर्त रख दी कि वह उससे तभी शादी करेगा जब अपने बच्ची को छोड़कर आएगी। क्योंकि वह उसके पति के बच्ची को स्वीकार नहीं रहा था।
चुकी काजल क्राइम पेट्रोल देखती थी। उसने शादी के बाद, दूसरा अफेयर और बच्ची को ठिकाने लगाने से जुड़े दो-तीन एपिसोड देखा। फिर एक शैतानी योजना बनाई। काजल अपने 3 वर्षीय बच्ची की सब्जी काटने वाली चाकू से गला रेत पर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। उसके बाद एक लाल रंग के ट्रॉली बैग में भरकर छत से घर के पीछे की ओर फेक दिया।
उसके बाद घर में पसरे खून के धब्बे को पानी से धोया और घर में बोलकर निकल गई कि वह मौसी के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही है। जांच के लिए सिटी एसपी द्वारा इस मामले में एसआइटी की गठन गई थी। पुलिस को जांच कर रही महिला के अंतिम लोकेशन रामपुर हरि थाना क्षेत्र में मिला।
पुलिस उस लोकेशन को ट्रेस कर काजल के प्रेमी के घर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने उसके प्रेमी से कई सवाल किए और सख्ती भी बरती लेकिन उसने बताया कि वह इस जघन्य अपराध के बारे में नहीं जानता है। वह नहीं जानता है, कि महिला ने अपने बची के साथ इस तरह का वारदात किया है।
0 टिप्पणियाँ