भाजपा ने बदला चेहरा प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहे सम्राट चौधरी

 

#Bihar BJP New President

#Bihar Pardesh Adhyaksha 

पटना (नील सागर संवाददाता) : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष को मनोनीत किया है। वे प्रदेश अध्यक्ष बिहार के लिए कोई नया चेहरा नहीं है। आज 26 जुलाई शुक्रवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। जिनको बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, उनका नाम है दिलीप जायसवाल। वह बिहार के खगड़िया क्षेत्र के निवासी हैं। BJP Dilip Jaiswal biodata


जयसवाल वर्तमान में बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री हैं। बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के वर्तमान उपसचेतक भी हैं। जयसवाल सिक्किम भाजपा के राज्य प्रभारी और माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज किशनगंज के प्रबंध निदेशक भी हैं। Bihar pradesh Adhyaksh biodata

अब चलिए दिलीप जायसवाल की जन्म कुंडली हम आपको बताते हैं। दिलीप जी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे बिहार विधान परिषद के तीसरी बार सदस्य है और उन्होंने किशनगंज से 2014 में एमपी का चुनाव भी लड़ा था। अभी वर्तमान में बिहार में एनडीए की सरकार चल रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इस हालिया सरकार में दिलीप जायसवाल बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री हैं। 

दरअसल दिलीप जायसवाल का जन्म 2 मई 1963 में खगड़िया के गोगरी में हुआ। वे मेघावी छात्र रहे हैं। उन्होंने एम.एस.सी, एमबीए, पीएचडी और एमफिल भी किया है। उनके दो बच्चे हैं। वे लगातार भाजपा के लिए कार्य करते रहे हैं। अभी तक उन्होंने करीब 20 वर्षों से अधिक भाजपा के बिहार कोषाध्यक्ष भी रहा है। वे 2005 से 2008 तक बिहार राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष के रूप में भी काम किये है। 

हालांकि दिलीप जायसवाल की पहले बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी रहे। उनके पहले डॉक्टर संजय जयसवाल रहे। अब देखना है कि डॉक्टर दिलीप जायसवाल भाजपा को प्रदेश में किन-किन तरह की उपलब्धियां दिलवाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ