Lips Problem me kya kare, जाड़े में फटते, सूखते होंठ के तीन लाजवाब उपाय

Lips Problem me kya kare,

नई दिल्ली : वैसे भी जाड़े में चेहरे में झुरिया पड़ना और होंठ का फटना आम बात हो जाती है। जाड़े का मौसम आते ही आप लाख प्रयास कर लीजिए आपकी त्वचा रेफ हो ही जाती है। हाथ पैर के चमड़े खुरदुरे लगने लगते हैं।
अब चलिए प्रश्न आता है कि आखिरकार जाड़े में गर्मी नहीं होती, लू नहीं चलती, मौसम भी पूरी तरह नरम ही होता है। इसके बावजूद होंठ क्यों फटते हैं ? इसका सबसे बड़ा कारण होता है, शरीर में आंतरिक नमी का कम हो जाना। यानी बाहर से तो दिखता है, कि शरीर ठंडा होता है, या नमी महसूस होती है। लेकिन वास्तव में लिवर एवं हाथ में नमी की कमी हो जाती है। इस नमी के कमी होने के कारण कई तरह की अन्य बीमारियां भी होती है, जैसे- मुंह में फोड़ा निकलना, जीभ का खुरदुरा होना, पेशाब में जलन होना, पेशाब का पीला होना, हल्का-हल्का चक्कर आना, वगैरह।
बहरहाल हम यहां बात कर रहे हैं, कि ऐसा क्या करें, कि होंठ का फटना बंद हो जाए, और चेहरे का ड्राइनेस चला जाए।

यह तीन काम करके होठों का फटना रोका जा सकता है।

क) उचित मात्रा में पानी पीना-
दरअसल जाड़े में लोग उचित मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। जिससे आंत और लीवर सूखने लगता है। इस बात को बखूबी समझ लीजिए, कि जब लीवर या आंत में नमी की कमी होगी, तो वह चेहरे पर खास करके होठ, जीभ आदी पर दिखाना शुरू हो जाएगा। आज से ही आप उचित मात्रा में (यानी 250 से 300 एमएल वाले ग्लास से 10 से 12 गिलास पानी) प्रतिदिन पीना शुरू कीजिए। आपकी यह समस्या तीन दिन के भीतर ठीक हो जाएगी।
ख) नाभि (ढ़ूड़ी) में तेल लगाने से-
यदि आपने ध्यान दिया होगा, तो आपको याद होगा, कि बचपन में हमारी माताएं, जब ठंड का मौसम शुरू होता था, और पछुवा हवा अपना रूप दिखाना शुरू करती थी। उस समय यह बताएं हमारी नाभि में सरसों का तेल लगा देती थी। नाभि में सरसों का तेल लगाने से होंठ फटने वाली समस्या समाप्त हो जाती है। इसलिए रात में सोते समय नाभि में शुद्ध सरसों का तेल जरूर लगाए। लगातार एक सप्ताह करके देखें, बहुत ही परिवर्तन दिखेगा।


ग) रसीले फल करते हैं मदद-
दरअसल फल दो प्रकार के होते हैं। ड्राई फल, जैसा- कि बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, पिस्ता, वगैरह। ऋतु फल- जो मौसम के अनुसार मिलते हैं, जैसे- संतरा, माल्टा, मौसमी, अंगूर, अनार, सेव वगैरह।

यदि आप होंठ के फटने और त्वचा के रफ होने दोनों ही समस्या को समाप्त करना चाहते हैं, तो इस मौसम में आप संतरा, माल्टा, मौसमी, अंगूर, आदि रसीले फल लेकर आप इससे मुक्ति पा सकते हैं।

नोट- होंठ फटे तो होठों पर कोई शुद्ध तेल या वैसलीन लगाने से लाभ होता है। उपरोक्त बातें सामाजिक तौर पर चर्चित जानकारी के आधार पर है। हमारा न्यूज साइट इसकी सत्यता की गारंटी नहीं देता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ