2024 ka Rashifal,
नी.स : चलिए बताते हैं वर्ष 2024 में आपकी राशिफल कैसी होगी ? सभी लोगों को काफी उत्सुकता रहती है कि साल भर खुद का हाल या परिवार वालों का हाल कैसा रहेगा ?
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,लो, अ)
यह साल आपके लिए मिश्रित फल लायक होगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वरना काम बिगड़ सकता है। भवन वाहन सुख मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद होगा। धार्मिक कार्यों में धन का व्यय होगा। वस्त्र, आभूषण का लाभ होगा।
बृष (इ, उ, ए, ओ, बा, वी, वू, वे, वो )
आपके लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा फलदायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इच्छित कार्यों की पूर्ति होगी, परंतु कठिन परिश्रम करना होगा। आय से अधिक व्यय में मन परेशान रहेगा। भूमि, भवन से मन को सुख प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ड, के, को, ह )
यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। परंतु परिवार जनों से क्लेश बना रहेगा। दांपत्य जीवन मतभेदों के बीच होकर गुजरेगा। स्थिति सामान्य रहने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। मान सम्मान में हानि होने की संभावना है। संपत्ति की हानि का योग है। वर्ष के अंतिम के तीन, चार महीने शेष रहते ही सुधार होने का योग है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डे, डो)
यह साल आपके लिए शुभ फलनायक है। सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। सभी परिवारजनों का पूर्ण स्नेह के साथ सहयोग प्राप्त होगा। नए-नए वस्त्र आभूषण प्राप्ति के योग हैं। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव भरा पूरा साल रहेगा। व्यापारियों को आय के लिए विशेष दौड़ की स्थिति रहेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यह पूरा वर्ष आपको मिश्रित रूप से फल देगा। हालांकि आपके कार्यों से सामाजिक मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अत्यधिक भाग दौड़ रहेगी। जिससे स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। आय कम होगी, अनावश्यक व्यय से सालों भर मन परेशान रहेगा। जल्दबाजी का कोई निर्णय क्षतिदायक होगी। उपरोक्त स्थितियों को सामान्य करने के लिए पूजा पाठ करें। बुजुर्गों की सेवा से लाभ होगा।
कन्या (टो, प, पी, पू, ष, ण, ढ़, पे, पो)
यह साल मिला-जुला फलदायक रहेगा। परिवार जनों में विश्वास पैदा होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा सामान्य रहेगा। प्रशासनिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। कर्ज लेने वालों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा पछताना पड़ेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी।
तुला (रा, री, रु, रे, रो,ता, तू, ते)
यह साल आपके लिए विशेष लाभदायक सिद्ध नहीं होगा। आमदनी से अधिक खर्च के कारण मन परेशान रहेगा। पूरे साल हाथफेर हो कर्ज लेने की स्थिति रहेगी। शारीरिक कष्ट रहेगा। परिवारजनों एवं सगे संबंधियों के बीच असंतोष पैदा होगा। गुप्त दुश्मन परेशान करेंगे। उपरोक्त स्थिति को सामान्य करने के लिए भगवान शिव की आराधना करें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
यह वर्ष आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में व्याधियों उत्पन्न होगी। सामाजिक एवं पारिवारिक मान-प्रतिष्ठा की क्षति का योग है। आर्थिक समस्याओं के चलते मन परेशान रहेगा। दैनिक दिनचर्या वर्ष भर अस्त-व्यस्त रहेगी। प्रमोशन में दिक्कत आएगी। हनुमान जी का पूजा एवं दर्शन से विशेष लाभ होगा।
धनु (ये, यो, म, भी, मू, ध, फ, द, में )
यह वर्ष आपके लिए शुभ अशुभ होने वाला है। परिवार जनों के साथ आपसी प्रेम एवं स्नेह प्राप्ति के योग हैं। आज से अधिक खर्च न करें, अन्यथा ऋण से मानसिक कष्ट का योग है। नए वस्त्र, नए आभूषण प्राप्ति के योग हैं। भूमि लेने वाले जातक की इच्छा पूर्ति होगी। पत्नी से मतभेद की स्थिति बनेगी।
मकर (भो, ज, जो, खी, खू, खे, खा, ग, गी)
इस वर्ष आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति की पदोन्नति के योग है। कृपया अपने उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। पूरा साल भाग-दौड़ रहेगी, लेकिन अदालती मुकदमे में शुभ फल प्राप्त होगा। सटे और शेयर बाजार में पैसा डूबने की संभावना है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा )
राशि वालों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल देने वाला है। ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगी। आय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। भाई-बहनों में कुछ आपसी मतभेद की स्थिति बनेगी। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। पति-पत्नी में नोकझोक की स्थिति रहेगी।
मीन (दी, दू, ध, झ, ञ, टे, दो, चा, ची)
पूरे साल दैनिक दिनचर्या सुवस्थित ढंग से चलेगी। मित्रों और परिचितों से सावधान रहें, मान प्रतिष्ठा के बाधक बनेंगे। इष्ट-मित्रों से धोखा मिलने का योग है। परिवारजनों से मोटिवेट की स्थिति बनेगी। बिगड़े काम बनने के योग हैं। आय की मजबूत साधन मिलने का योग है। व्यर्थ विवाद में पड़ने से मन अशांत रहेगा।
0 टिप्पणियाँ